पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dumranv News Bankers Give A Message Of Rescue Of Karonavirus Holi Meet Ceremony

काेरोनावायरस के बचाव का संदेश दे, बैंककर्मियों ने की होली मिलन समारोह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के प्रबंधकों व कर्मियों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर सबसे पहले एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुये होली की शुभकामना दी। वहीं कई प्रकार के बने व्यंजनों का स्वाद चखा। वहीं एक दूसरे को गले लगाते हुये फगुआ गीतों पर आनंद उठाया। वहीं होली को शांतिपूर्ण ढ़ंग से मनाने की अपील की। बैंक कर्मियों ने कहा कि हाेली इस त्योहार पर सभी गिले शिकवे को भुलाकर आपसी भाईचारा को बढ़ावा देनी चाहिए। इस तरह बैंक कर्मियों ने होली के पूर्व उत्साहपूर्वक खुशियां मनायी। इस मौके पर अमथुअां शाखा प्रबंधक रितेश कुमार ने कहा कि काेराेना वायरस से बचाव के लिए स्वच्छता जरूरी है। इस दौरान शाखा प्रबंधक अविनाश कुमार,आशिष आनंद,राजेश कुमार, मुस्ताक, सद्दाम डफाली, सुमीत कुमार,प्रतिक शर्मा,किशन कुमार,पूर्व शाखा प्रबंधक मदन प्रसाद, रामाशंकर प्रसाद,रामजी चौधरी,चंद्रभूषण सिंह, अशोक मिश्रा आदि रहे।

होली मिलन समारोह में प्रबंधक व कर्मी।
खबरें और भी हैं...