बारी समाज ने किया कार्यक्रम में बदलाव
केसठ | बारी समाज द्वारा पूर्व से निर्धारित 15 मार्च को बक्सर जिले के भदवर गांव में होने वाले वीर शिरोमणि रूपन बारी का शिलान्यास सह होली मिलन समारोह कार्यक्रम को सरकार का आदेश के आलोक में संक्रामक बीमारी कोरोना वायरस को देखते हुए शिलान्यास सह होली मिलन समारोह को परिवर्तित कर भूमि पूजन कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया है। जो पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार किया जाएगा। इसकी जानकारी बारी समाज प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार विक्रांत ने दी।