पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक सवार ने युवक पर की फायरिंग, बच गयी जान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के पीपी रोड में मनचलों ने मामूली विवाद में युवक पर फायरिंग कर दी। घटना रविवार की देर रात करीब नौ बजे के आसपास पीपी रोड में हुई। बताया जा रहा है कि तीन चार युवक वहां ठेले पर चाट- पकौड़े खा रहे थे। इस दौरान बाइक पार्क करने को लेकर उनमें विवाद हो गयी। विरोध करने पर युवकों के दो गुट आपस मे भिड़ गए। इस दौरान हल्की मारपीट भी हुई। हालांकि आसपास के दुकानदार व राहगीरों ने झगड़ा सुलझा दिया। दोनों गुटों के युवक अलग-अलग कर दिए गए। एक गुट के दो युवक पैदल जा रहे थे। तभी दूसरे गुट के युवक ने कमर से देसी कट्टा निकाल कर फायर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संयोग बढ़िया था कि मल्लाहटोली निवासी युवक झुक गया। जिससे उसकी खोपड़ी के करीब से गोली पास कर गयी। उसकी जान बच गयी। गोली नजदीक में ही लगे ठेले में लगी। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। सभी दुकानदार दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। अपराधी भी मौके से भाग निकले। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि गोली मारने वाले युवक मच्छरहट्टा मोहल्ले के रहने वाले थे। घटना की सूचना के बाद टाउन थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पहुंचे। टाइगर मोबाइल के जवानों ने भी मौके पर पूछताछ की। सबने यह जानकारी दी कि गोली चली है। लेकिन, किसी ने यह नहीं बताया कि किसने गोली चलाई। पुलिस इलाके के सीसीटीवी से अपराधियों की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...