दुबौली गावं में आई बारात से बाइक चोरी, एफआईआर
सिमरी | सिमरी थाना क्षेत्र के दुबौली गांव में आई बरात से बाइक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में पीड़ित ने स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। मामले की जानकारी देते हुए कृष्णाब्रह्मा थाना क्षेत्र के दीयां परमेश्वर गांव निवासी रंजन ठाकुर ने बताया कि पिछले आठ मार्च को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए दुबौली आये थे। खाना खाने के बाद रात दस बजे जब अपनी बाइक लेने के लिए गये। तब बाइक नहीं दिखी। उसकी काफी खोजबीन किए। लेकिन, कहीं अता-पता नहीं चला। अंत में सिमरी थाने में चोरी के खिलाफ आवेदन दिया। थानाध्यक्ष जुनैद आलम ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।