- Hindi News
- National
- Buxar News Block President Of Congress Inspected Primary Health Center Chausa
कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा का किया निरीक्षण
प्रखण्ड स्थित पीएचसी का कांग्रेस के चौसा प्रखण्ड अध्यक्ष राजा रमण पांडेय द्वारा किया गया निरीक्षण। जहां पीएचसी की हालत भगवान भरोसे देख अगर स्थिति में सुधार नही होने पर 13 मार्च को स्वास्थ केंद्र के सामने धरना देने की बात कही गयी। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव सह बिहार प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौर के द्वारा प्रमंडलीय बैठक में यह दिशा निर्देश दिया गया कि कांग्रेस के सभी प्रखंड अध्यक्ष अपने-अपने प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र जाएंगे और वहां के वस्तु स्थिति का निरीक्षण करेंगे। कहा कि प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में जाने के बाद वहां उपस्थित लोगों से मालूम हुआ कि साफ-सफाई की व्यवस्था संतोष जनक है लेकिन दवा के नाम पर साधारण दवाएं ही उपलब्ध है। जहां चार डॉक्टर की नियुक्ति है वहां पर सिर्फ एक डॉक्टर कार्य करते है। जितनी नर्स की आवश्यकता है उतनी नर्स भी नहीं है। कुछ डॉ ड्यूटी में रहते हुए भी नहीं आते है।उन्होंने बताया कि यहां का प्राथमिक उपचार केंद्र भगवान भरोसे चल रहा है। इस बिंदु पर प्रभारी महोदय से बात करना चाहा तो मालूम हुआ कि वह बक्सर मीटिंग में है। मैं आपके समाचार पत्र के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्रालय से मांग करता हूं कि यहां की स्थिति शीघ्र दुरुस्त किया जाए। नहीं तो 13 मार्च को वहीं प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर धरना दिया जाएगा।
निरीक्षण करते कांग्रेस के प्रखण्ड अध्यक्ष।