पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टुड़ीगंज में हादसों को न्योता दे रहा रेल नियमों को तोड़ना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टुड़ीगंज रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों द्वारा हर दिन रेल नियमों को तोड़ा जा रहा है। जिस कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। रेल प्रशासन की उदासीनता से इस पर लगाम नहीं लगाया जा रहा है। जिससे रेल यात्री हर दिन नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है। कई बार इस प्रयास में यात्रियों की जान तक चली गई है। बावजूद न तो रेल यात्री ऐसा करने से बाज आ रहे है और न ही रेल प्रशासन इसे रोकने के लिए कोई कदम उठा रहा है। डुमरांव स्टेशन पर ट्रेनों के रुकते ही प्लेटफार्म से बाहर आने के लिए यात्री ऐसे ऐसे हथकंडे अपनाते है जिसे देख रोंगटे खड़े हो जाते है। प्लेटफार्म पर उतरने के बजाय यात्री सीधे ट्रैक पर ही पाव रखते है। यात्रियों द्वारा न तो प्लेटफार्म का इस्तेमाल किया जाता है और न ही फुट ओवर ब्रिज का। बल्कि ट्रैक पकड़ ही वे सीधे बाहर निकल आते है। कई बार ट्रैक पर गिर यात्री घायल होते है तो कई बार ऐसा करने में ट्रेन की चपेट में आ अपनी जान तक गवां देते है।

खबरें और भी हैं...