पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बक्सर में खुली कॅरियर प्लानर की शाखा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूर्वी भारत में सबसे ज्यादा रिजल्ट देने वाली संस्था कैरियर प्लानर की तेरहवीं शाखा शहर में खुली। संस्था के चीफ मेटर भूपेंद्र कुमार ने इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर संस्था के सीईओ शिशिर कुमार व सीओओ कुमार मुन्ना कुमार ने कहा कि देश के बड़े शहरों की तरह यहां भी सुविधा मुहैया करायी जाएगी। अक्सर यह देखने को मिलता है कि छात्र जब अपनी पढ़ाई पूरी कर लेते है। तब उन्हें बेहतर नौकरी प्राप्त करने के लिए कोचिंग की जरूरत पड़ती है। ताकि वह अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके। लेकिन, इसके लिए उन्हें दूसरे शहरों की ओर रूख करना पड़ता है। इस बात को देखते हुए यहां यह संस्था खोली गई है। यह संस्थान ऑल इंडिया एजुकेशन बोर्ड की ओर से पुरस्कृत है। इस संस्था का ब्रांच हेड सुधांशु कुमार बने है।

खबरें और भी हैं...