पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Buxar News Chandan Tilak Pushpavarsha And Hug Welcomed The Devotees Who Came To Visit India

भारत दर्शन को आए श्रद्धालुओं का चंदन तिलक, पुष्पवर्षा व गले लगा किया स्वागत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बक्सर| भारत दर्शन यात्रा के तहत ट्रेन से बक्सर पहुंचे श्रद्धालुओं का स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान चन्दन तिलक लगा, पुष्प वर्षा कर गले लगाकर स्वागत किया गया। स्वागत समारोह स्टेशन परिसर में आयोजित हुआ। जिसका नेतृत्व केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री सह स्थानीय सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने किया। सबसे पहले यात्रियों के स्टेशन पर उतरते ही भारत माता की जय, वंदे मातरम व जय श्रीराम के जयघोष से भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य शहरवासियों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

भारत दर्शन यात्रा | बक्सर में प्रभु श्रीराम से जुड़े स्थलों का राम भक्तों ने किया दर्शन, संतों ने प्रभु की नगरी का बताया महत्व

दर्शनार्थियों को गले लगाकर स्वागत करते लोग

पुुष्पवर्षा से अभिभूत हो गए मुसाफिर

दशर्नार्थियो पर पुष्प वर्षा करते लोग

03

भारत दर्शन यात्रियों को स्वागत करते केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे

02

01

आगमन के बाद बारी-बारी से सभी महिला-पुरुष श्रद्धालुओं को चंदन तिलक लगाकर पुष्पवर्षा की गयी। वहां से आगे बढ़ने पर अश्विनी चौबे के नेतृत्व में हाथ जोड़कर फिर गले लगाकर दक्षिण भारत से यहां पधारे सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष माधुरी कुंवर, परशुराम चतुर्वेदी, हिमांशु चतुर्वेदी, श्रवण तिवारी, नक्कू तिवारी व अन्य थे।

खबरें और भी हैं...