मुख्य पार्षद ने आयोजित किया होली मिलन समारोह
डुमरांव | होली के पूर्व संध्या पर नगर परिषद के मुख्य पार्षद भागमनी देवी ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया था। इस समारोह में पार्षदों के साथ ही शहर के गणमान्य लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगा होली की शुभकामना दी। मुख्य पार्षद ने कहा कि होली प्रेम व सौहार्द का त्योहार है और शहरवासियोंं को आपसी भाईचारे व सौहार्द सें होली मनाने को कहा। कार्यक्रम में जमकर अबीर-गुलाल उड़े और सबने एक-दूसरे को होली की बधाईयां दी। मौके पर सिटी मिशन मैनेजर कुमारी रश्मि, पार्षद प्रतिनिधि दीपक तिवारी, ब्रह्मा ठाकुर, छोटक शर्मा, अख्तर हुसैन, गुलाम सरवर, अरविंद शर्मा, बिजेंद्र राय, दुर्गेश सिंह, उत्तम कुमार, राजा कुमार, गुड्डू राय के अलावे दर्जनों सीआरपी महिला टीम के सदस्य मौजूद थे।