पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dumranv News Cine Star Khesari Lal Yadav To Have A Show In Dumri On March 21

21 मार्च डुमरी में को होगा सिने स्टार खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

21 मार्च की दोपहर भोजपुरी सिनेस्टरा व गायक खेसारी लाल यादव सिमरी अंचल के डुमरी गांव में आऐगे। जिसको लेकर डुमरांव जदयू विधायक तैयारी में जुट गए। सुरक्षा व भीड़ के आकलन के लिए ददन यादव ने डीकेएम काॅलेज खेल मैदान का जायजा लिया। तैयारी के लिए बनाई गई कमिटी के साथ बैठक की। विधायक ने कहा कि दियारांचल में पहली बार बिना चुनाव के किसी भोजपुरी गायन व सिंगर का कार्यक्रम निर्धारित हुआ है। इसमें काफी संख्या में भीड़ जुटेगी। जिला प्रशासन से भी मदद ली जाएगी। वहीं डुमरी मुखिया प्रतिनिधि विद्यासागर कुवंर व पूर्व बीडीसी सुशील लाल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्घाटन एडवोकेट कुवंर शशांक करेगे। जबकि विशिष्ठ अतिथि ददन पहलवान, अतिथि प्रमोद सिंह, चंदन शर्मा, अरूण पहलावान, अनिल दास, अमित तिवारी, कर्णवीर यादव, दिलीप कुमार सिंह, अभय कुमार, अर्चना पाण्डेय, नंदन किशोर राय, अमीत राय उर्फ गांधी और स्वागतकर्ता करतार सिंह यादव होगे। बैठक में बैठक में कमिटी के सदस्यगण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...