पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dumranv News Conservation Of Water On Paper Station Bypass Road Caused By Torn Pipes Causing Trouble In Traffic

कागजों में जल संरक्षण : फटे पाइप से झील हुई स्टेशन-बायपास सड़क, आवागमन में है परेशानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{जतकुटवा बस्ती के पास जलजमाव से दुर्घटनाग्रस्त हो रहे वाहन चालक


जल, जीवन व हरियाली योजना के तहत राज्य सरकार एक तरफ पानी बचाने की मुहिम चला रही है। इस पर करोड़ों अरबों रुपये खर्च किए जा रहे हैं तो दूसरी तरफ स्थानीय नगर परिषद की लापरवाही से हर दिन लाखों लिटर शुद्ध पेयजल न सिर्फ बर्बाद हो रहा है बल्कि मुख्य सड़क पर जलजमाव से सड़क दुर्घटना का कारण भी बन रहा है। खास यह कि डुमरांव में कागजों में जल संरक्षण की मुहिम चलाकर वाहवाही व सम्मान लूटने वाले सड़क छाप सोशल वर्कर भी है। बावजूद इसके इस शहर में हर दिन लाखों लिटर पानी यूं ही बर्बाद होना कागजी शेरो व नप प्रशासन के दावों को आइना दिखा रहा है। हम बात कर रहे है नगर के वार्ड दो के जतकुटवा बस्ती में हर घर नल योजना के फटे पाइप से बर्बाद हो रहे पानी की। यहाँ रोजाना हजारों लीटर पेयजल बर्बाद हो रहा है।

सूचना के बाद भी नहीं हुआ मरम्मत


बस्ती के सुदर्शन गुर्जर के साथ ही सोनू वर्मा आदि ने बताया कि पाइप फटने की सूचना नगर परिषद प्रशासन को दी गई है। बावजूद इसके नगर परिषद द्वारा एक पखवाड़े में भी फटे पाइप की मरम्मत नहीं की जा सकी है। इससे जतकुटवा बस्ती व उसके आस पास जल जमाव की समस्या भी गंभीर होने लगी है। बस्ती वालों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है।


कागजों में ही चलता है जलसंरक्षण

डुमरांव में जल संरक्षण की कवायद सिर्फ कागजों में ही चलाई जाती है। नगर परिषद प्रशासन के साथ ही सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी जमीन पर उतर पानी बचाने की मुहिम के बजाए सिर्फ कागजी खानापूर्ति ही करते है। जिसका खामियाजा है कि शहर के अधिकांश हिस्सों में फटे पाइपों व खुले नलकों से हर दिन कीमती पेयजल बर्बाद हो रहा है। जबकि दूसरी तरफ कुछ खुले नलकों की मरम्मत कर सुर्खियों में बने रहने वालों को इसकी चिंता तक नहीं है।

सर्वे करवाकर मरम्मत कराएंगे : एसडीओ

पेयजल बर्बाद होना बहुत गलत है। शहर में कहां-कहां पाइप फटे हैं। उसका सर्वे करा प्रशासन द्वारा जल्द मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए नगर परिषद को भी निर्देश दिया जा रहा है।
-हरेंद्र राम, एसडीओ, डुमरांव

परेशानी का कारण बन रहा है हर घर नल योजना


फटे पाइप से बहकर सड़क पर जमा पानी।

मुख्यमंत्री के सात निश्चय में शामिल हर घर नल योजना लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के बजाए उल्टे परेशानी का कारण बनने लगा है। कई जगहों पर इस योजना के तहत बिछाए गए पाइप फट गए है। जिनसे हर दिन बड़ी मात्रा में पेयजल बर्बाद हो रहा है। जानकारों की मानें तो पाइपों की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं होने तथा कम गहराई में लगाने के कारण अक्सर पाइप फट जा रहे है।


महज पचास रुपये खर्च की जा सकती है मरम्मत

स्टेशन बाइपास रोड की सड़क में विष्णु मंदिर के ठीक पीछे मुख्य सड़क के किनारे बस्ती वालों को पेयजल मुहैया कराने के लिए नप प्रशासन द्वारा हर घर नल योजना के तहत बिछाए गए एक इंच का जलापूर्ति पाइप पिछले एक पखवाड़े से फट गया है। जिससे पानी का मोटा धार बह कर सड़क पर फैल जा रहा है। इस जगह पर इतना पानी गिर रहा है कि उसके दायरे की पूरी सड़क झील सरीखा बन गई है तथा वहा से गुजरने वाले दुपहिया वाहन चालक अक्सर फिसल कर गिर रहे है। दूसरी तरफ इससे सड़क का अस्तित्व भी चौपट हो रहा है। स्थानीय लोग बताते हैं कि महज पचास रुपये खर्च कर इसकी मरम्मत हो सकती है। लेकिन, नगर परिषद को इसकी चिंता नहीं है।

कई दिनों से लापरवाह बनी हैं नप प्रशासन, नदारद है जल संरक्षण की मुहिम चला वाहवाही लूटने वाले
खबरें और भी हैं...