पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dumranv News Crpf Jawan With Bike To Collide With School Boundary To Save Child In Pandey Dera Died On The Spot

पांडेय डेरा में बच्चे को बचाने में सीआरपीएफ जवान बाइक समेत स्कूल बाउंड्री से टकराया, मौके पर मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सड़क हादसा में तैनात सीआरपीएफ जावन की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जवान के परिजनों में कोहराम मच गया। दुघर्टना मंगलवार शाम लगभग पांच बजे के करीब हुई। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार चक्की पांडेय डेरा निवासी दीनबंधु गोंड पिता छोटक गोंड जब अपने डेरा स्थित मकान से स्नान कर बाइक से लौट रहे थे। उसी दौरान डुमरी-चक्की रोड़ पर लहना स्कूल के समीप एक अचानक छोटा बच्चा आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में उनकी बाइक स्कूल के चारदिवारी से टक्कराई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर गांव में सन्नाटा पसर गया।

शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी पर आया था जवान


22 फरवरी को दिल्ली के बवाना में तैनात सीआरपीएफ 236 बटालियन के जवान दीनबंधु भतीजे सोनू गोंड पिता रमेश गोंड की शादी में शामिल होने आया था। दो मार्च को बरात शाहपुर थाना के डुमरियां गांव गई थी। जिसके बाद होली के बाद यानी 12 मार्च को छुट्टी पर जानेवाला था। परन्तु समय को कुछ और ही मंजूर था। वह छुट्टी का समय पुरा हो पता उससे पहल मौत ने अपने आगोश में ले लिया।

मृतक के प|ी व मां का रो-रोकर बुरा हाल


सीआरपीएफ जवान दीनबंधु गोंड की मौत की घर सुनते ही जहां प|ी रमिता देवी बेहोश हो गई। वहीं मां जोन्हा देवी बेसुध हो गई। वहीं मासूम बेटे अमित-सुमित को समझ में नही आ रहा था कि क्या हो गया। जबकि बेटी लाली , रिंकू शोभा व रेखा पिता के शव से लिपट कर रो रही थी।


सीआरपीएफ जवान दीनबंधु की फाइल फोटो
खबरें और भी हैं...