पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Buxar News Deo Conducted Fir On 719 Teachers And 86 Mpps Not Engaged In Evaluation

मूल्यांकन में नहीं लगे 719 शिक्षक व 86 एमपीपी पर डीईओ ने कराई एफआईआर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मैट्रिक की परीक्षा में मूल्यांकन का बहिष्कार करने वाले शिक्षकों पर आखिरकार विभागीय डंडा चल ही गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस क्रम में मॉडल थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा ने बताया है कि जिले में मैट्रिक परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू है। जो पिछले पांच मार्च से जारी है। ऐसे में कुछ शिक्षक मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करते हुए मूल्यांकन के लिए नहीं आ रहे हैं। इनमें बक्सर उच्च विद्यालय में 331 शिक्षक व 45 एमपीपी (मार्क्स पोस्टिंग पर्सनल), नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय में 211 शिक्षक व 31 एमपीपी तथा इंदिरा उच्च विद्यालय में 177 शिक्षक व 10 एमपीपी प्रतिनियुक्ति की तिथि से नदारद हैं। कुल मिलाकर मूल्यांकन में लगे 719 शिक्षक व मूल्यांकन के लिए कॉपी पर अंक चढ़ा कर ऑनलाइन करने वाले 86 शिक्षक गायब हैं। जिनके कारण मैट्रिक की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य प्रभावित हो गया है। डीईओ ने पुलिस प्रशासन से मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने वालों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों पर उचित कार्रवाई की मांग की है। बोर्ड ने इस बार 50 हजार कॉपियां भेजी है। हर हाल में निर्धारित समय पर मूल्यांकन कर बोर्ड को सौंप देना है। ऐसे में नियोजित शिक्षकों की हड़ताल का असर पूरी तरह मूल्यांकन पर पड़ेगा। जिसके कारण बोर्ड के छा-छात्राओं का रिजल्ट प्रकाशन में विलंब हो सकता है।

खबरें और भी हैं...