- Hindi News
- National
- Dumranv News Dispute Over Patvan39s Demand For 2 Hundred Clash Between Two Sides Farmer Beaten To Death
पटवन के ~2 सौ मांगने पर विवाद, दो पक्षों में भिड़ंत, किसान की लाठी से पीटकर हत्या
पटवन के दो सौ रुपये मांगने पर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक बुर्जुग की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। जबकि दोनों पक्षों के 19 लोग इस घटना में घायल हो गए हैं। मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीण सूत्रों की मानें तो हरिशंकर राम सुबह आठ बजे के करीब गांव में डेयरी पर दूध बेच कर वापस आ रहे थे। उसी दौरान कालिका पासवान अपने कबाड़ की दुकान पर रोक कर पटवन का उधार दो सौ रूपया मांगने लगे। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में पैसा दे देंगे। लेकिन, सात माह पूर्व के बकाये को लेकर कलिका पासवान हरिशंकर राम को गाली देने लगा। विरोध करने पर दो-तीन झाप्पड़ भी रसीद कर दिए। वापस जाकर हरिशंकर अपने परिवार को घटना के बारे में बताया। परिजन व मुहल्ले के कलिका से पूछने आए तभी कलिका के परिवार के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए हमला दिया।
घायल में दो महिलाएं भी शामिल
खरहाटांड में हुई सुबह मारपीट में पासवान गुट से 15 लोग घायल हो गए। जिनका इलाज सिमरी पीएचसी में कराया जा रहा है। घायलों में कलिका, जगनारायण, नंद कुमार, धरीक्षण, लाल जी, बुढ़ा, दीलीप, संजय, इंदू पासवान, रंजीत पासवान, छोटू पासवान, रामजीत पासवान, कंचन कुमारी व तेतरी देवी है।
खरहाटांड में लाठी डंडे लिए दोनों पक्ष के लोग
बीच-बचाव करने गए थे बुजुर्ग, हो गयी मौत
पटवन विवाद में हो रही रोड़ेबाजी में मोती चन्द्र राम की जहां मौत हो गई। वहीं सरोज राम की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें इलाज सदर अस्पताल भेजा गया है। जबकि कमलेश राम व मुवक्किल राम का इलाज सिमरी पीएचसी में चल रहा है। सरोज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल में पीएमसीएच के लिए रेफर किया गया है।
दो बीघा का धान बोने के लिए तीन हजार में तय हुआ था ठेका
कलिका पासवान ने बताया हरीशंकर और उसके पुत्र सूर्य कुमार राम के द्वारा धान की खेती की गई थी। जिसकी बुआई व रोपनी के लिए पन्द्रह सौ रुपये बीघा तय हुआ था। उनकी खेत दो बीघा था और तीन हजार उनसे लेना था। जब भी पैसा मांगता था तो आजकल कहकर टाल देते थे।
दो घंटे तक था अफरा-तफरी का माहौल : थानाध्यक्ष जुनैद आलम ने कहा कि जैसे ही सुबह दो गुटों के बीच मारपीट की सूचना मिली। पुलिस की टीम भेजा गया मौके पर पहुंचे टीम की रिपोर्ट के बाद स्वयं मैं भी दलबल के साथ पहुंचा। दोनों गुटों को कंट्रोल करने में लगभग दो-ढाई घंटे लगे। इस दौरान दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलते रहे। अभी दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज नहीं कराया गया है।
छह लोग हिरासत में
पीड़ित पक्ष के द्वारा अभी तक एफआईआर नहीं कराया गया है। पटवन को लेकर दोनों पक्ष में सुबह विवाद हुआ था। जो खुनी संघर्ष में बदल गया। जिसमें दोनों पक्षों से 19 लोग घायल हुए है। बुर्जुग की पीट-पीट कर हत्या के आरोप में नंद कुमार पासवान, कालिका पासवान, संजय पासवान, रामजी पासवान, लाली पासवान, जगनारायण पासवान को हिरासत में लिया गया है।
केके सिंह, डुमरांव एसडीपीओ
सात माह पूर्व सूर्य कुमार राम ने कलिका पासवान की बोरिंग से किया था पटवन