- Hindi News
- National
- Buxar News Dm And Sp Honored Women Jawans Handling Traffic Arrangements In The District
जिले में ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रही महिला जवानों को डीएम व एसपी ने किया सम्मानित
महिलाएं हर कार्य को बखूबी से अंजाम दे रही है। चाहें व प्रशासन के बड़े या छोटे पद ही क्यों नहीं हो। ड्यूटी पूरी करने के बाद जब वह घर पर थक-हार कर घर जाती है। तब वहां भी अपनी पूरी जिम्मेदारी को निर्वहन करती है। वहां भी कोई शिकायत का मौका नहीं देती है। महिलाओं का पूरा जीवन चैलेंज से भरा होता है। उक्त बातें डीएम अमन समीर ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रही महिला कर्मियों को सम्मानित करने के दौरान कहीं। एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने कहा कि पूर्व से ही धारण चली आ रही है कि भारी कार्यों में महिलाओं को फिट नहीं होती है। पुलिस में काम करने वाली महिला कर्मियों ने मिथक को पूरी तरह से तोड़ दिया है।
महिलाओं को प्रोत्साहित करने की जिम्मेदारी सबकी
एसपी ने कहा कि अलग-अलग आवरण में महिलाएं अपने प्रतिभाओं को दिखाती है। आज हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह महिलाओं को आगे आने को प्रोत्साहित करें। जिससे महिलाएं खुद को दुनिया के सामने साबित कर सकें। कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी केके उपाध्याय, एसडीपीओ सतीश कुमार, डीआईयू प्रभारी अविनाश कुमार, यातायात प्रभारी अंगद सिंह, महिला थानाध्यक्ष सुशीला कुमारी, मॉडल थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, रेडक्रॉस सचिव डॉ. श्रवण कुमार तिवारी, डॉ. हनुमान प्रसाद अग्रवाल, लता श्रीवास्तव, संजय कुमार सिंह, नियमतुल्लाह फ़रीदी, साबित रोहतासवी सहित अन्य मौजूद थे।
महिला थाना की चालक शिम्पी को सम्मानित करते एसपी।
महिला थाने की चालक शिम्पी को दिया सम्मान
डीएम व एसपी ने निडर व साहसी पुलिस कर्मी शिम्पी कुमारी को सबसे पहले सम्मानित किया। वह महिला थाने में चालक पद पर तैनात है। देर रात कभी भी यह अकेली की वाहन लेकर गश्त पर निकल जाती है। जहां पर भी महिलाअाें को अकेली देखती है। उसकी मदद करती है। साथ ही पुलिस कर्मियों को भी ड्यूटी पर लेकर निकलती है। क्योंकि महिला थाने में कोई भी पुरुष वाहन चालक नहीं है। इसी के ऊपर सारी जिम्मेदारी है।