- Hindi News
- National
- Buxar News Dm Pleaded For Not Following Orders Issued Against Illegal Stand
अवैध स्टैंड के विरुद्ध जारी आदेश का पालन नहीं होने पर डीएम से गुहार
अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण डुमरांव का आदेश का पालन न होने को लेकर अमरदीप कुमार ने डीएम से मिलकर गुहार लगायी है। इसके साथ ही उन्होंने इस संबंध में लिखित आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में स्पष्ट रूप से कहा है कि डुमरांव रेलवे स्टेशन स्थित बुकिंग कार्यालय के समीप अवैध तरीके से साइकिल व मोटरसाइकिल स्टैंड चलायी जा रही है जो रेलवे अधिनियम के विरूद्ध है। इसको लेकर डुमरांव लोक शिकायत निवारण कार्यालय में परिवाद दायर किया। जिसके आलोक में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी को इस संबंध में अवैध रूप से संचालित किये जा रहे स्टैंड पर रोक लगाने का आदेश दिया गया था। किंतु इस आदेश के आलोक में कोई पहल नही होते देख उक्त आदेश का पालन कराने के लिए डीएम से गुहार लगाया है।