पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nawanagr News Due To Encroachment The Golden Path Of Sonvarsha Becomes Narrow Everyday It Seems Jammed

अतिक्रमण से सोनवर्षा का कुंवर पथ हुआ संकरा, प्रतिदिन लगता है जाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोनवर्षा के कुंवर पथ के किनारे दोनों तरफ अतिक्रमण किए जाने के कारण सड़क संकरी हो गयी है। जिससे प्रतिदिन जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। बल्कि दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं किए जाने से दुकानें सड़क से सटने लगी हैं। इस पथ पर संकरी होने के साथ फुटपाथी दुकानदारों का कब्जा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में दोनों तरफ से वाहन पहुंचने पर जाम लगने के साथ पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। इस पथ पर वाहनों की लगातार आवाजाही व जाम के कारण सड़क पर पैदल चलने वाले लोगों को दुर्घटना का शिकार होने की आशंका बनी रहती है। सोनवर्षा बाजार के कुंवर पथ की जमीन काफी है। देखा जाय तो कुंवर पथ की जमीन अगर प्रशासन एक्वायर कर ले तो डबल लाईन सड़क बनने के बाद भी जमीन शेष बच जायेगी। पर इस समय कुंवर पथ की जमीन अतिक्रमण की चपेट में हैं। कई लोग तो इस जमीन पर अपनी आशियाना भी बना डाला है। जिससे सड़क संकरी हो गई है। दस वर्ष पूर्व ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सोनवर्षा कुंवर पथ को अतिक्रमण मुक्त करने का गुहार लगाया था। ग्रामीण सच्चिदानंद ओझा समेत अन्य ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को जमीन मापी कर अतिक्रमण मुक्त करने का फरमान जारी किया था। जिसपर प्रशासन के आदेश पर आर आर 2 विभाग ने मापी किया। पर अतिक्रमण मुक्त करने की आज तक पहल नहीं हुई।

सोनवर्षा में लगा जाम।
खबरें और भी हैं...