पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dumranv News Due To Rain Vegetable And Fruit Farming Will Also Be Damaged Along With Rabi Crops

बारिश होने से रबी फसलों के साथ ही सब्जी तथा फलों की खेती को भी पहुंचेगा नुकसान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काले बादल व बूदां-बांदी ने चिंतित हुए किसान

पिछले दो दिनों से आसमान में छाए बादलों व हो रही रूक-रूक कर बारिश ने किसानों को परेशान कर रखा है। किसानों का कहना है कि इस मौसम में बादल तथा बारिश से खेती को खासे नुकसान पहुंचेगा। बताया जाता है कि गुरूवार को सुबह से ही आसमान में घने काले बादल दिखाई पड़ रहा है। वहीं हल्की बुंदा-बूंदी से किसान दहशत में रहे। बादल व वारिश से सबसे अधिक नुकसान आम के मंजरों को पहुंचेगा। जानकारों का कहना है कि बादल के कारण आम के मंजर खराब हो सकते है। वही रबी फसलों तथा सब्जी के खेती में भी बादल का बुरा असर पड़ेगा। बादल के कारण फसलों पर कीटों का प्रकोप बढ़ेगा। जिससे फसल चैपट हो सकती है। खेतों में रबी फसल तैयार हो चुकी है। कुछ ही दिनों में कटनी का काम भी शुरू होगा। ऐसे में यदि बारिश होती है तो दलहन तथा तिलहन को ज्यादा नुकसान पहुंचेगा। बारिश होने की स्थिति में लतेदार गर्मा सब्जियों को भी नुकसान पहुंचेगा। किसानों का मानना है कि इस मौसम में चटक धूप होने से रबी फसलों के साथ ही सब्जी तथा आम के फसल को फायदा पहुंचता है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ नहीं होने तथा आकाश में बादल छाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान मनोज कुशवाहा, दिनेश सिंह, सुरेश यादव, संजय सिंह आदि का कहना है कि इस बार रबी फसलें बहुत अच्छी हुई है। खासकर आम के पेड़ों में भी खूब मंजर लगे है। जिससे रिकार्ड पैदावार होने की उम्मीद है। लेकिन मौसम खराब होने से फसलों के नुकसान पहुंचने की आशंका गहराने लगी है। किसानों ने बताया कि ऐसे मौसम में फसलों पर कीटो का प्रकोप भी बढ़ता है।

खबरें और भी हैं...