- Hindi News
- National
- Dumranv News Dulhapur Panchayat Tubewell Has Been Closed For Ten Years Due To Motor Burning
मोटर जलने के कारण दस सालों से बंद है दुल्हपुर पंचायत का नलकूप
सिमरी प्रखंड के दुल्हपुर पंचायत में स्थित सरकारी नलकूप करीब बीस वर्ष पूर्व किसानों की सुविधा के लिए लगाया गया था लेकिन, पिछले दस सालों से प्रशासन की लापरवाही से नलकूप बंद पड़ा हुआ है। इसका खामियाजा इस क्षेत्र के किसानों को भुगतना पड़ रहा है। पंचायत के किसान अरूण सिंह, दिनेश सिंह, मनोज सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र में गेंहू, अरहर सहित अन्य फसलों की अच्छी पैदावार होती है। क्षेत्र में और बेहतर पैदावार के लिए किसानों के प्रयास से सरकार ने नलकूप करीब बीस वर्ष पूर्व लगाया था। इसके लिए बिजली की भी व्यवस्था की गई थी। ताकि समय पर किसान अपने खेतों की पैदावार कर अच्छी फसल उपजा सके। जब तक नलकूप चालू था तब तक खेतों की सिंचाई होती थी। किसानों ने बताया कि विभागीय लापरवाही के कारण पिछले छह सालों से नलकूप बंद पड़ा हुआ है। पहले जहां नलकूप का मोटर खराब था। अब वहीं असमाजिक तत्वों ने बिजली के तारों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। साथ ही नलकूप के बने भवन को भी तोड़फोड़ दिया है। किसानों का आरोप है कि नलकूप की मरम्मत के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों व अभियंताओं से संपर्क कर नलकूप को दुरुस्त करने की बात कहीं गई, लेकिन, कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।