पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dumranv News Dumraon Caught In The Clutches Of Doctors Business Growing Rapidly

झोलाछाप डाॅक्टरों की गिरफ्त में डुमरांव, तेजी से बढ़ रहा धंधा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में नीम हकीम व फर्जी डिग्रीधारी डाक्टरों द्वारा मरीजों का जमकर शोषण किया जा रहा है। मौसम में बदलाव के साथ ही रोगों के प्रभाव में वृद्धि देख नीम हकीमों की दुकान अभी से ही सजने लगी है। ऐसे झोलाछाप को पहले से ही इस बात की जानकारी है कि डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र में इस मामले पर न तो शासन प्रशासन के पदाधिकारी बोलने वाले है और न ही शहर के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों की उंगली हम पर उठने वाली है। लिहाजा दूर दराज से आकर फर्जी डिग्रीधारी डाक्टरी की दुकानदारी बड़े आराम से चलाते हुये कुबेर बन रहे है। ऐसे लोग न सिर्फ मरीजों का इलाज के नाम पर आर्थिक शोषण करते है बल्कि शारीरिक व मानसिक शोषण कर मालामाल होते है। पैसे के सिवा इन्हें न तो मरीजों के जीवन की परवाह होती है और न ही डाक्टरी पेशे के निर्धारित वसूलों की फिक्र होती है। शहर में एक दर्जन से अधिक फर्जी डिग्रीधारी डाक्टरों के क्लीनिकों का संचालन हो रहा है। ऐसे डाक्टर क्लीनिक व अस्पताल का बोर्ड लगा न सिर्फ कई साध्य व असाध्य रोगों का इलाज कर रहे है बल्कि जटिल शल्य चिकित्सा को भी अंजाम देते है। पूर्व में ऐसे ही एक मामले में डा जनार्दन सिंह नामक फर्जी डिग्रीधारी डाक्टर के गलत सर्जरी करने से एक मरीज की मौत के बाद मृतक के परिजनों द्वारा डुमरांव थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया था। उसी डाक्टर द्वारा इलाज क्रम में हुई एक महिला की मौत के बाद क्लीनिक पर जमकर उपद्रव व बवाल हुआ था।

खबरें और भी हैं...