पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Buxar News Electric Pole At Munim Chowk 3 Cows Dead Due To Electrocution

मुनीम चौक पर बिजली के पोल में आया करंट, चपेट में आकर 3 गायों की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर के पीपी रोड स्थित कचहरी मस्जिद के पास बीती रात धारा प्रवाहित पोल की चपेट में आने से तीन गायों की मौत हो गयी। गनीमत रही कि समय रात का था। वरना इस घटना वाला जगह दिन में शहर के सबसे व्यस्त स्थानों में एक है। भीड़ भाड़ ज्यादा रहता है। घटना यदि दिन वक्त हुई होती तो कुछ और अनहोनी होने की आशंका बढ़ जाती। विदित हो कि पिछले कुछ दिनों से बारिश का मौसम बना हुआ है। यहीं स्थिति शुक्रवार की रात भी रही। मस्जिद के पास स्थित पोल में बारिश के कारण धारा प्रवाहित होने लगा और ये तीनों पशु उसके चपेट में आये। जिससे उनकी मौत हुई। ऐसी लोगों ने संभावना व्यक्त की है। चूंकि घटना का कोई चश्मदीद नहीं स्थल पर मौजूद नहीं रहा। सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों ने तीनों पशुओं को मृतावस्था में देखा तो इसकी सूचना नगर परिषद के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंच कर नगर परिषद के कर्मियों ने किसी तरह से मृत पशुओं को वहां से हटवाया। वहीं इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेज हवाओं के साथ बारिश के पोल में तार सटा गया होगा। जिससे सटे गायों की मौत अर्थ प्राप्त करने के कारण हो गयी।

तीन माह से शिकायत पर ध्यान नहीं दे रहा था विभाग : स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पोल में तीन माह से बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा था। एकबार किसी महिला को भी करंट लगा था। हालांकि, संयोग बढ़िया था कि उसकी जान बच गयी। स्थानीय दुकानदारों ने उसे इलाज के लिए पहुंचाया था। हालांकि इसकी सूचना और शिकायत लोगों ने विभाग से किया था। लेकिन, विभागीय लापरवाही से पोल को दुरुस्त नहीं कराया गया।्र

गायों की मौत के बाद पोल को पटरे से घेराबंदी किये स्थानीय लोग।
खबरें और भी हैं...