- Hindi News
- National
- Simri News Encroachment Was Not Made Free To The Market Even On Dm39s Orders
डीएम के आदेश पर भी बाजार को नहीं कराया अतिक्रमण मुक्त
सिमरी बाजार इन दिनों अतिक्रमण के कहर से कराह रहा है। इससे आम नागरिकों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद भी मूकदर्शक बन बैठे हुए हैं। आपको बताते चले कि 27 फरवरी को डीएम अमन समीर द्वारा प्रखंड स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया था। उसी दौरान इस समस्या की जानकारी उनको प्राप्त हुई थी। उन्होंने इस समस्या को काफी गंभीर बताते हुए एसडीओ हरेंद्र राम को आदेश देकर कहा कि बाजार को एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण से मुक्त कराया जाय। इसके बाद उन्होंने कहा कि फिर से अतिक्रमण ना हो इसकी निगरानी रखी जाए। लेकिन, डीएम के आदेश के दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। दियारे क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए लाईफ लाइन कही जाने वाली इस सड़क के सहारे ही ग्रामीण सफर तय कर प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला कार्यालय तक पहुंचते हैं। सड़क जाम का दंश आये दिन ग्रामीणों से लेकर सरकारी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को भुगतना पड़ता है। लेकिन अभी तक बाजार को अतिक्रमण से मुक्त करने की कोई पहल नहीं किया गया है। अगर डीएम के आदेश का अनुपालन इसी रफ्तार में किया जाता रहा तो विकास की गति क्या होगी यह एक यक्ष प्रश्न होगा।
सिमरी बाजार में वाहन से लगा जाम।