पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dumranv News Even After Six Months Of Installing Passengers Are Not Getting Wifi Facility At Dumraon Station

इंस्टॉल होने के छह माह बाद भी डुमरांव स्टेशन पर यात्रियों को नहीं मिल रहा वाईफाई सुविधा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो-57- स्टेशन पर लगा वाई-फाई नेटवर्क सिस्टम

यात्रियों की सुविधा के लिए डुमरांव रेलवे स्टेशन पर वाई-फाई सिस्टम को लगाया गया था। छह माह पूर्व प्लेटफार्म पर रेलवे विभाग द्वारा वाई-फाई सिस्टम को स्टॉल किया गया था। परन्तु आजतक उससे यात्रियों को सुविधा का नही मिला है। या यूं कहे कि स्टाॅल के बाद से ही वाई-फाई बंद पड़ा हुआ है। यात्रियों ने वाई-फाई बंद होने के बारे में मौखिक शिकायत की। परंतु स्टेशन प्रबंधक ने इसकी कोई नोटिस नहीं ली है। रेलवे की ओर से राशि खर्च होने के बाद भी यात्रियों को इसकी सुविधा नहीं मिल रही है। जानकारों के अनुसार राजस्व के मामले में बी ग्रेड का मिला दर्जा यात्रियों से प्रति वर्ष नौ-दस करोड राजस्व हासिल करने वाला डुमरांव रेलवे स्टेशन बी ग्रेड की श्रेणी में शामिल है। यहां प्रतिदिन चालीस ट्रेनों का ठहराव होता है। एक अनुमान के अनुसार यहां प्रतिदिन बारह हजार से अधिक यात्रियों का आना-जाना होता है। राजस्व के मामले में अच्छी उपलब्धि के बाद भी यहां यात्री सुविधाओं का अभाव है।

वाई-फाई से जुड़ा स्टेशन पर लाभ नहीं


स्टेशन पर लगा वाई-फाई नेटर्वक सिस्टम।

यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पैनल रुम के बाहर छह माह पहले वाई-फाई सिस्टम लगाया गया था। इसके पीछे रेलवे का मकसद यह था कि ट्रेनों की लेटलतीफी के दौरान यात्री अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट रहेंगे और बिना किसी अवरोध के इसका लाभ उठा सके। लेकिन रेलवे.की उपेक्षा के कारण यात्रियों को वाई-फाई का लाभ नहीं मिल रहा है। यात्रियों ने बताया कि लगने के बाद से वाई-फाई बंद है।


कहते स्टेशन प्रबंधक

स्टेशन प्रबंधक सचिन्द्र कुमार कहा कि यह हमारे कार्य क्षेत्र का हिस्सा नहीं है। इसके बारे जानकारी देने में असमर्थता जाहिर की। उन्होंने कहा की टेक्नीकल टीम के लोग ही इसके बारे में जानकारी दे पाएंगे।
खबरें और भी हैं...