- Hindi News
- National
- Dumranv News Even After The Ban Polythene Is Being Used Indiscriminately
प्रतिबंध के बाद भी पाॅलीथिन का धड़ल्ले से हो रहा इस्तेमाल
सरकार द्वारा पाॅलीथीन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाये जाने के बाद भी पाॅलीथीन का इस्तेमाल खुलेआम किया जा रहा है। यहां तक कि बाजारों से सब्जी के क्रेता विक्रेता से लेकर कपडा दुकानदारों द्वारा धडल्ले से किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि रोक लगने के कुछ दिनों तक बंद रहने के बाद से दुकानदारों के द्वारा इसका इस्तेमाल किया जाने लगा है। पर्यावरण विशेषज्ञों द्वारा बताया जाता है कि पर्यावरण के बढ़ रहे खतरा से निपटने के लिए सरकार ने इसे खरीद बिक्री पर रोक लगायी है। पाॅलीथीन बैग का इस्तेमाल कर जहां-तहां फेक देने से मिट्टी प्रदूषित होती है। पाॅलीथीन बैंग मिट्टी में नहीं सड़ने और गलने से गांवों एवं शहरों में नली एवं गलियों में प्लास्टिक से भर जाने से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिसके कारण संक्रमण बिमारी फैलने की सम्भावना बनी रहती है। नगर के गोला रोड सहित नया भोजपुर, पुराना भोजपुर, कोरानसराय, कृष्णाब्रहम, सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे-बड़े बाजारों में प्लास्टिक से भरे सब्जी, कपड़ा, मिठाई के डिब्बे में पाॅलीथीन का उपयोग करते खुलेआम लोगों को ले जाते देखा जा सकता है। पर्यावरण के बढ़ रहे खतरा से मानव स्वास्थ्य पर पड़ रहे बुरे प्रभाव को देखते हुए सरकार ने यह फरमान जारी किया था। यहां तक कि इसे रोक लगाने के लिए प्रचार प्रसार किया था।