- Hindi News
- National
- Dumranv News Expressed Happiness On Making Vivek A Member Of Rajya Sabha
विवेक को राज्यसभा सदस्य बनाने पर जताई खुशी
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की एक बैठक गुरूवार को संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के जिला महामंत्री सोनू राय ने की। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता व ब्रह्मपुर विस के पूर्व प्रत्याशी विवेक ठाकुर को राज्य सभा का प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगा व मिठाई खिला खुशी जताई। अध्यक्षता कर रहे सोनू राय ने कहा कि विवेक ठाकुर को राज्य सभा के लिए नामित किए जाने आम कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। वक्ताओं ने इस पुनीत कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई दी है। बैठक में सोनू के साथ ही मोर्चा के नगर अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, अभिषेक प्रसाद, संतोष कुमार, विकास राज, सुनील सिंह, गुड्डन राय, प्रमोद कुमार, अंकु राय, विक्की केशरी, अजय कुमार, विमलेश सिंह, विकास गुप्ता समेत कई अन्य कार्यकर्ता थे।
खुशी मनाते युवा।