नाली विवाद में दो पक्षों में मारपीट 21 पर एफआईआर
कृष्णाब्रह्म | थाना क्षेत्र के कठार गांव में दो पक्षों के बीच नाली विवाद में जमकर मारपीट हुई। घटना में दोनों तरफ के आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। जख्मी का इलाज पुलिस के द्वारा डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चार मार्च को नाली विवाद को लेकर दोनों पक्षों से कहा सुनी हो रही थी। इसी बीच मामला मारपीट तक पहुंच गया।