खरहाटांड़ में खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से 29 पर एफआईआर
थाना क्षेत्र के खरहताड़ गांव में शुक्रवार को मारपीट की घटना घटित हुई थी। जिसमें मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत के साथ लगभग डेढ़ दर्जन व्यक्ति घायल हो गए थे। उस घटना को लेकर शनिवार को स्थानीय थाने में दोनों पक्षों द्वारा 29 लोगों पर केस दर्ज किया गया। इस घटना में पुलिस ने दोनों पक्षों से एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पहले पक्ष से गिरफ्तार व्यक्तियों में धनु राम, दिनेश राम, विद्यासागर राम, दशई राम, सुरेंद्र राम,कमलेश राम,विजय राम,एवं दूसरे पक्ष से रामजी पासवान, हरे राम पासवान, संजय पासवान, कालिका पासवान, लालजी पासवान है। इस पुष्टि थानाध्यक्ष जुनेद आलम
द्वारा की गई।