पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़क मरम्मत के नाम पर हो रही खानापूर्ति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डुमरांव | अनुमंडल के ग्रामीण कार्य विभाग ने पांच साल के भीतर संवेदकों के माध्यम से जितनी भी सड़कों का कायाकल्प करवाया है, उसकी हालत कुछ ही दिनों बाद खस्ता हो गयी है। हालांकि विभाग ने कड़ा रूख अपनाते हुए संबंधित संवेदकों को मेंटेनेंस का आदेश दिया है। आदेश मिलते ही संवेदकों ने सड़क की मरम्मत भी शुरू कर दी है। लेकिन, मरम्मत के नाम पर संवेदकों द्वारा केवल कोरम पूरा किया जा रहा है। गढ्ढ़े में तब्दील सड़क मरम्मत के साथ ही उखड़नी शुरू हो गयी है। ऐसे में मरम्मत से पहले वाली स्थिति रोड की हो जाती है। इसका विरोध शुरू हो गया है। नया भोजपुर के ग्रामीणों ने मरम्मत के बाद सड़क टूटने पर अपने गुस्से का इजहार किया है।
खबरें और भी हैं...