पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़क किनारे फेंका जा रहा कूड़ा, उठ रहा दुर्गंध

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव कर वाहवाही लूटने वाली डुमरांव नगर परिषद कचरा प्रबंधन में फिसड्डी साबित हो रही है। जिससे शहर के वातावरण में प्रदूषण का जहर घूल रहा है। उचित प्रबंधन के तरीकों के अभाव में हर दिन लोगों के घरों से निकलने वाले कूड़े को सफाई कर्मी शहर के बाहरी हिस्से में सड़क किनारे यूं ही फेंक दे रहे है। जिससे कूड़े से उठने वाला दुर्गंध आस पास के लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। वही बरसात में स्थिति और गंभीर होने की बात बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सफाई कर्मियों द्वारा जंगल बाजार व जंगलीनाथ शिवमंदिर के बीच सड़क के किनारे कूड़े फेंका जा रहा है। जबकि कूड़े को खुले में फेंकने के बजाए उसका प्रबंधन का प्रावधान है। इसके लिए सूखे व गीले दोनों तरह के कूड़ों का अलग-अलग प्रबंधन किया जाता है। लेकिन लाखों की खर्च के बाद उचित प्रबंधन के अभाव में कूड़-कचरा धीरे-धीरे लोगों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहा है। बता दें कि पिछले दिनों इसी तरह से स्टेशन रोड में शहर के बाहरी हिस्से में कूड़ा फेंका जा रहा था। मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद नप प्रशासन ने इसका उचित प्रबंधन के बजाय उसे शहर के दूसरे छोर पर फिकवाने का काम किया जा रहा है। जिससे कभी प्रदूषण की गंभीर समस्या झेलनी पड़ सकती है। वही प्रबंधन के अभाव में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव के औचित्य पर सवाल उठने लगा है।

खबरें और भी हैं...