वेतन रोक मानवाधिकार का हनन कर रही है सरकार
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर हड़ताल 18वें दिन भी जारी रही। इससे जुड़े सदस्य शुक्रवार को कवलदह पोखरा पार्क में धरने पर जमे रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीन दयाल मिश्रा व संचालन सुदर्शन सिंह ने की। इस अवसर पर अभय पांडेय ने कहा कि सरकार शिक्षकों का वेतन रोककर मानवाधिकार के नियमों का हनन कर रही हैं। वेतन पर केवल शिक्षकों का अधिकार नहीं होता है। बल्कि पूरे परिवार का खर्च चलता है। सरकार को अपनी हठधर्मिता छाेड़कर छात्रों के हित में शिक्षकों के संवैधानिक मांगों पर विचार करना चाहिए। वहीं राज्य संघ इकाई के आह्वान पर शिक्षकों ने डीईओ व डीपीओ (स्थापना) कार्यालय का घेराव करते हुए एक मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें शिक्षकों पर हुई प्राथमिकी वापस लेने, निलंबन रद्द करने एवं वेतन भुगतान रोकने की कार्रवाई की भर्त्सना की गई। इस अवसर पर ब्रजेश राय, धनंजय कुमार, विद्यासागर दूबे, शंकर प्रसाद, विनोद चौबे, अमरजीत कुमार, श्रीराम दूबे, अमरनाथ पांडेय, चंदन राय, अनिता कुमारी, पूनम कुमारी, नृपेंद्र कुमार, राकेश कुमार, अरविंद मौर्या, मिथिलेश कुमार, लक्ष्मण सिंह, धीरज कुमार, अशोक कुमार, राजकुमार, शेषनाथ दूबे, बालाजी पांडेय, आदित्य कुमार, प्रत्युष ओझा सहित अन्य उपस्थित थे।