पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रोक के बावजूद धड़ल्ले से हो रही है गुटखे की बिक्री

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार सरकार द्वारा प्रतिबंधित किये जाने के बावजूद भी अनुमंडल क्षेत्र में गुटखे की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। मुख्यालय सहित क्षेत्र के सभी बाजार में गुमटीनुमा दुकानों पर सरेआम गुटके की बिक्री की जा रही है। अनुमंडल प्रशासन की उदासीनता से क्षेत्र में गुटखे पर प्रतिबंध का निर्देश धरातल पर नहीं उतर सका है। जिससे गुटखा बेचने वालों के मनोबल बढ़े हुये है। बताया जाता है कि डुमरांव के साथ ही नया तथा पुराना भोजपुर में इसकी थोक मंडिया भी है। जहां से गुटके को अनुमंडल के बाजारों में पहुंचाया जाता है। यदि पूरे अनुमंडल की बात छोड़ भी दी जाये तो अनुमंडल मुख्यालय डुमरांव के मुख्य सड़कों के साथ ही सभी मोहल्लों में गुटखे की बिक्री की जाती है। ताज्जुब यह कि अनुमंडल प्रशासन द्वारा कभी भी गुटखा पर प्रतिबंध लगने के बाद दुकानों पर छापेमारी नहीं की गई है। यही कारण है कि विक्रेता बेखौफ हो इसकी बिक्री करते है।

खबरें और भी हैं...