पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dumranv News Holi Ends Pardeshi Returning No Room In Trains No Place Available On Platform

होली खत्म : लौटने लगे परदेशी, ट्रेनों में नो रूम, प्लेटफाॅर्म पर भी नहीं मिल रही जगह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली का त्योहार संपन्न होने के साथ ही दूसरे राज्यों में नौकरी पेशा करने वाले परदेशी वापस अपने काम पर लौटने लगे है। बड़ी संख्या में परदेशियों के लौटने से ट्रेनों में खचाखच भीड़ हो रही है। वही प्लेटफार्म पर भी पैर रखने तक की जगह नहीं बच रही है। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोलकाता, नई दिल्ली, चेन्नई, अमृतसर जैसे प्रमुख व्यवसायिक महानगरों को जाने वाली ट्रेनों में नो रूम के कारण रिजर्वेशन टिकट नहीं मिल रहा है। रेल सूत्रों की मानें तो अभी एक पखवाड़े से अधिक समय तक ऐसे महानगरों के लिए जाने वाली ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल है। ट्रेनों में भारी भीड़ के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कत टेªन में चढ़ने के दौरान हो रही है। होली के दूसरे ही दिन डुमरांव स्टेशन पर यात्रियों का सैलाब उमड़ पड़ा था। अप तथा डाउन दोनों तरफ के प्लेटफार्म यात्रियों से पूरी तरह से भर गया था। जिस कारण प्लेटफार्म पर कही भी जगह नहीं बची थी। यात्री बड़ी मुश्किल से खुद तथा सामान को प्लेटफार्म पर रख पा रहे थे। जैसे ही कोई ट्रेन आती तो चढ़ने वालों की लंबी लाईन लग जा रही थी। यात्रियों की अधिक संख्या के कारण ट्रेन से उतरने वालों को भी परेशान होना पड़ रहा था।

सुविधाओं की कमी का दंश झेल रहे रेलयात्री

रेल यात्रियों की मानें तो स्थानीय स्टेशन पर मुलभूत यात्री सुविधाओं की घोर कमी है। मसलन उन्हें प्लेटफार्म पर बैठने के लिए पर्याप्त सीट व शेड की कमी के साथ ही शौचालय, पेयजल आदि सुविधाओं की कमी का सामना भी करना पड़ रहा है। ऐसे में महिला यात्रियों को खासे फजीहत झेलनी पड़ रही है।

डुमरांव स्टेशन पर यात्रियों की उमड़ी भीड़।

लटकते हुए यात्रा करने को मजबूर हो रहे है यात्री

कोलकाता, दिल्ली सहित सभी प्रमुख स्थानों का नहीं मिल रहा रिजर्वेशन टिकट


एक पखवाड़े तक भीड़ में नहीं आएगी कमी

डुमरांव रेलवे स्टेशन पर हर दिन हजारों यात्री अपने यात्रा की शुरूआत करते है। होली जैसा प्रमुख त्योहार होने से यह संख्या कई गुना बढ़ गई है। जानकारों की मानें तो होली बीतने के एक पखवाड़े बाद तक लोगों के परदेश लौटने का सिलसिला जारी रहता है। जिस कारण भीड़ में अभी कमी आने की उम्मीद नहीं है। मार्च के अंतिम सप्ताह में ही लोकल यात्रियों को कुछ राहत मिल सकती है।

ट्रेन पर चढ़ने के लिए उमड़ी यात्रियों की भीड़
खबरें और भी हैं...