पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Buxar News Holi Faded After Headmasters And Workers Of The District39s High School In Lack Of Salary Striking Teachers Will Also Remain Depressed

वेतन के अभाव में जिले के हाईस्कूल के हेडमास्टरों तथा कर्मियों की होली फीकी, हड़ताली शिक्षक भी रहेंगे उदास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वेतन के अभाव में इस बार की होली कही फीका न हो जाए। क्योंकि होली के इस महापर्व में जिले के कई ऐसे विभाग हैं जहां पर खटने वाले कर्मियों का पेमेंट नही हो सका है। ऐसे में यहां के कर्मी पूरी तरह निराश है। यह हाल न केवल जिले के कलेक्ट्रेट में कार्यरत कर्मियों का है, बल्कि जिले के सभी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों के हेडमास्टरों का है। जिनका पिछले पांच माह से वेतन का भुगतान लटका हुआ है। जबकि इस मसले की गूंज डीएम के समक्ष भी उठ चुका है। मालूम हो कि जिले के इन स्कूल के हेडमास्टरों का पेमेंट पिछले पांच माह यानी दीपावली के पहले से ही रोक दिया गया है।

मानक के आधार पर खरीदारी नहीं करने का आरोप

बताया जा रहा है कि इन हेडमास्टरों को प्रयोगशाला उपस्कर खरीदने के लिए पैसे आये हुये थें। जिसे जेम एप्प आदि से खरीदनी थी। ऐसे में कुछ स्कूल के हेडमास्टरों ने खरीददारी की किंतु कुछ ने नही खरीदा। ऐसे में मानक का आधार दिखाकर इन सभी हेडमास्टरों का वेतन रोक दिया गया है। जिससे इनका हाल बेहाल हो गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि पिछले पांच साल से रोके गए वेतन के मामले में अभी तक कोई पहल नही किया जाना कई सवाल खड़ा कर दिया है।

मांगे पूरी होने तक रहेगा हड़ताल

इस बार नियोजित शिक्षक होली नहीं मनाएंगे। क्योंकि ये लोग अपनी मांग पर पूरी तरह से अडिग हैं। अपने मांगों पर डटे नियोजित शिक्षकों ने स्पष्ट तौर पर कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नही करती है तब तक हड़ताल जारी रहेगा। जिसके आलोक में न केवल शिक्षक बल्कि शिक्षिकाएं भी अपनी चट्टानी एकता दिखायी है। इनके लड़ाई को देख इन शिक्षकों के घर की महिलाएं व बच्चे भी अपने अभिभावक का साथ दे रहे हैं।

सरकार को कोस रहे हैं शिक्षक

नियोजित शिक्षकों का है जो पिछले 20 दिनों से हड़ताल पर है। अपनी मांगों के समर्थन में उतरे शिक्षकों के प्रति सरकार या प्रशासन की हमदर्दी नही दिखने से इनके घर की होली भी फीकी नजर आ रही है। ऐसे में इनके हड़ताल पर अब लोग भी सरकार को कोसते नजर आ रहे हैं क्योंकि उनके बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसी तरह कंट्रैक्ट पर कार्यरत अन्य विभाग के कर्मियों का भी यही हाल है जिससे इस बार की होली का रंग शिक्षक व कर्मियों के घर पूरी तरह से फीकी हो गई है।

खबरें और भी हैं...