आज होगा डुमरांव में होली मिलन समारोह दिग्गज कलाकार कार्यक्रम में होंगे शामिल
आज डुमरांव के दक्षिण टोला स्थित गैस गोदाम के समीप विशाल होली मिलन समारोह का आयोजन किया है। जिसकी तैयारी जय मां डुमरेजनी सेवा समिति के द्वारा पुरी कर ली गई है। इस होली मिलन में यूपी व बिहार के बीच जोगिरा का होगा महामुकबाला। इसके लिए 22 भोजपुरी के दिग्गज कलाकारों को बुलाया जा हरा है। इसकी जानकारी डुमरेजनी मां के सदस्य सह होली मिलन कार्यक्रम के संयोजक रामनाथ तिवारी ने बताया कि कि विशाल होली मिलन का दूसरा वर्ष है। इस बार पिछले साल से बेहतर करने का प्रयास जारी है। होली मिलन में 30 क्विंटल अबीर को उड़ाया जाएगा। इसके अलावे यूपी-बिहार के गायकों के बीच जोगिरा व सुरग्राम होगा। इस होली मिलन समारोह में गोलू राय, गोलू राजा, निशा उपाध्याय, विनय मिश्रा, अजित हलचल, ब्रजेश सिंह, छोटू पाण्डेय, गुड्डू अाजाद व पूजा समेंत 22 भोजपुरी के गायक आ रहे है। कार्यक्रम नव मार्च को शाम सात बजे शुरू होगा।
शराब के नशे में साेंवा से शराबी गिरफ्तार
कृष्णाब्रह्म | थाना क्षेत्र के लाली डेरा गांव के युवक द्वारा शराब के नशे में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया। शराबी के खिलाफ थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद राय ने बताया कि सोवा गांव निवासी वकील ठाकुर शनिवार की देर शाम शराब के नशे में लाली डेरा गांव के समीप हंगामा कर रहा था। इस बात की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंच कर शराबी व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आरोपी शराबी व्यक्ति की मेडिकल जांच डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में कराई गई जहां शराब पीने के पुष्टि होने के बाद रविवार को
जेल भेज दिया गया।