पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या का किया प्रयास, केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वासुदेवा ओपी के आथर गांव में एक पति द्वारा अपने प|ी का गला दबाकर हत्या का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला ने अपने पति पर हत्या का प्रयास का आरोप लगाते एफआईआर दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार आथर निवासी नरगीस खातून घर मे खाना खाकर सो गई थी। तभी उसका पति साबीर अली घर में पहुंच गहरी नींद में सो रही प|ी को देख आक्रोशित हो उठा और वह गला दबाने लगा। गला दबाने पर पीड़िता ने पति से किसी तरह गला छोड़ा कर शोर मचाने लगी। शोर सुन पड़ोसी उसके घर पहुंच गए। बाद में दोनों को अलग कर पीड़िता को उसके मैके बक्सर भेज दिया। अगले दिन मैके वालों के साथ बक्सर से बासुदेवा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया। बताया जाता है कि आठ वर्ष पूर्व दोनों की शादी हुई थी। दोनों का दांपत्य जीवन हंसी खुशी बीत रही थी। पर एक साल पहले सबीर को नशे की सेवन करने लगा। जिससे प|ी को शंका की नियत से देखते हुए मारपीट करता रहता था। बुधवार की रात नशे में सारी हदें पार कर प|ी को जान से मारने की कोशिश करने लगा। इस संबंध में बासुदेवा ओपी अध्यक्ष ददन राम ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान पर पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...