पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Buxar News If Planned Teachers Will Not Celebrate Holi Then Nitish Kumar Will Not Be Allowed To Celebrate Diwali Brajesh

नियाेजित शिक्षक होली नहीं मनायेंगे, तो नीतीश कुमार को भी दीपावली नहीं मनाने देंगे : ब्रजेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ पटना के आह्वान पर अनिश्चितकालीन धरना बारहवें दिन व मूल्यांकन बहिष्कार तेरहवें दिन अनवरत जारी रहा। धरने की अध्यक्षता दीन दयाल मिश्रा व संचालन सुदर्शन सिंह ने की। इस अवसर पर ब्रजेश राय ने कहा कि नियोजित शिक्षक इस बार यदि होली नहीं मनायेंगे। तब सीएम नीतीश कुमार को दीपावली नहीं मनाने देंगे। सरकार भी यह बात अच्छी तरह से जानती है कि शिक्षकों इग्नोर कर एक कदम नहीं चला जा सकता है। परंतु नीतीश कुमार अपने घमंड में चूर है। चुनाव में उनका सब घमंड टूट जाएगा। वहीं शेषनाथ दूबे ने कहा कि मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों की संघ सदस्यता समाप्त की जा रही है। यदि वह कभी भी किसी मुसीबत में फसेंगे। तब संघ के सदस्य उनकी सहायता के लिए कभी आगे नहीं आयेंेगे। उनलोगों के दिमाग में यहीं चल रहा है कि इतने शिक्षक मांगों को लेकर डटे हुए है। जब सरकार मांगें पूरी कर देगी। तब इसका फायदा उनलोगों को भी मिलेगा। उनकी यह सोच गलत है। वहीं शंकर प्रसाद ने कहा कि शिक्षक एक चट्टानी ताकत की तरह एकजुट है। जब तक मांग पूरी नहीं होगी। तब तक वह पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर अनिल कुमार चतुर्वेदी, धनंजय कुमार, अमरजीत कुमार, अमरनाथ पांडेय, अशोक कुमार, धीरज कुमार, अभय पांडेय, सत्येंद्र कुमार, भगवती पांडेय, विद्यासागर दूबे सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...