- Hindi News
- National
- Buxar News In Buxar Chares Stole Goods Worth Rs Two Lakh From The Warehouse Of The Transport Company
बक्सर में चाेरों ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से चुराया दो लाख रुपये का सामान
बक्सर | मॉडल थाना क्षेत्र के रामबाग मुहल्ला स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से चाेरों ने दो लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर लिया है। रविवार की सुबह मालिक को इस चोरी की सूचना मिली। उन्होंने पुलिस को इस घटना से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को दिए आवेदन में ट्रांसपोर्ट कंपनी मालिक देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि वह रामबाग इलाके में अपना कारोबार चलाते है। अपना गोदाम बंद कर घर चले गये थे। सुबह जब गोदाम पहुंचे। तब देखा कि गोदाम के पिछले हिस्से से खिड़की तोड़कर कपड़े की चार गांठ गायब कर दी गर्इ है। जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये है। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना नगर थाने को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी। मॉडल थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।