पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महंगा पड़ेगा शिक्षकों का अपमान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले नियोजित शिक्षकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल 25 वें दिन भी जारी रही। सभी हड़ताली शिक्षक कवलदह पोखरा के पास धरने पर जमे रहे। धरना की अध्यक्षता संजय उपाध्याय व संचालन धनंजय मिश्रा ने की। धरना को संबोधित करते हुए रानी कुमारी ने कहा कि वेद पुराणों में गुरु को भगवान से ऊपर का दर्जा दिया गया है। लेकिन, यहां पर शिक्षकों का अपमान करने से सरकार चुक नहीं रही है। डराने-धमकाने के लिए हर तिकड़म का उपयोग किया जा रहा है। यहां तक की परेशान करने के लिए एफआईआर तक दर्ज करायी जा रही हैं। जबकि शिक्षक अपनी सही मांगों लेकर अड़े है। परंतु सरकार को इस बात का आभास नहीं है कि यह शिक्षक देश के निर्माता होता है। इनमें इतनी ताकत है कि आसानी से सरकार बदल सकते हैं। जल्द ही सरकार को इस बात का एहसास शिक्षक करायेंगे। वहीं संदीप कुमार आर्य ने बताया कि जिले के सभी पंचायतों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। जिसे जिला मुख्यालय में भेजा जाएगा। वहीं सीमा कुमारी ने कहा कि शिक्षक किसी भी तरह की धमकी से डरने वाले नहीं है। इस अवसर पर जितेंद्र राय, नंद गोपाल पांडेय, अमितेश कुमार, रविंद्र राम, अजय कुमार सिंह, रविशंकर राय, सुधा कुमारी, जितेंद्र कुमार मिश्रा, शाेभा कुमारी, रवि रंजन सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...