पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Buxar News Jai Shri Ram Bharat Mata Ki Jai And Vande Mataram39s Slogans Echoed Prabhu Shriram39s Education

जय श्रीराम, भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारों से गूंज उठी प्रभु श्रीराम की शिक्षास्थली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जय श्रीराम, भारत माता की जय,वंदे मातरम की नारों से गूंज उठा ब्रह्मर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि व भगवान श्रीराम की शिक्षा स्थली पूरे दिन गूंजता रहा। शुक्रवार को सुबह नौ बजे रामायण सर्किट से जुड़े भारत दर्शन ट्रेन बक्सर स्टेशन पर पहुंची। प्लेटफार्म नम्बर एक पर भारत दर्शन के ठहरते ही केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे व पार्टी से जुड़े नेता व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ चंदन तिलक करते हुये दर्शनार्थियों का भव्य स्वागत किया। फूल मालाओं व गाजे बाजे के साथ बक्सर की पावन धरती पर भव्य स्वागत देख दर्शनार्थियों के चेहरे उत्साह से भर आया। इतना ही नही स्वागतकर्ताओं ने दर्शनार्थियों काे गले लगा भाईचारे के संदेश के साथ स्वागत किया। वहीं आसमान से हल्की बारिश भी हुई। जिसे लोगों ने शुभ बताया। हालांकि दर्शनार्थियों व लोगों के उत्साह के आगे पानी की बूंदे भी उन्हें रोक नही पायी और वे पूर्व से निर्धारित स्थलों का दर्शन करने निकल पड़े। हालांकि इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने अतिथि दर्शनार्थियों का स्वागत करते हुये कहा कि आज मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है कि विश्वामित्र की तपोभूमि व भगवान श्रीराम की शिक्षा स्थली बक्सर की पावन धरती पर भारत दर्शन ट्रेन आयी है।उन्होंने बक्सर वासियों के प्रति स्नेह व प्रेम जाहिर करते हुये कहा कि धन्य है यहां के लोग जिनके आर्शीर्वाद से मुझे यह करने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है। वही राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्य अर्जित चौबे ने कहा कि बक्सर में आज अद्भुत नजारा देखने को मिला। दक्षिण भारत व उतर भारत को जोड़ने वाली यह ट्रेन से आये दर्शनार्थियों के चेहरे पर काफी उत्साह दिखा। इस ट्रेन से भगवान श्रीराम से जुड़े सभी स्थलों का दर्शन कराने की एक अच्छी पहल है।

बक्सर | भगवान श्रीराम से जुड़े बक्सर के महत्व की तीन भाषाओं में संतों ने दी जानकारी

रामलीला मंच पर बक्सर से जुड़े संत व कथावाचकों ने भगवान श्रीराम के बारे में विस्तृत रूप से बताया। इस दौरान उनसे जुड़े स्थलों के बारे में हिन्दी व संस्कृत के साथ ही दक्षिण भारत से आये संत ने तेलगु में बताया। ताकि दर्शनार्थियों को किसी को समझने में किसी तरह की परेशानी न हो सके। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाल्मीकी रामायण और योग वशिष्ठ जैसे प्रमाणिक ग्रंथों के अनुसार ऋषियों के तप से युक्त बक्सर में ही गुरू की कृपा से राम और लक्ष्मण के अंदर स्थित समथ्य जागृत हुआ। वे स्वयं को जान सके। इसके बाद वे मरीच,सुबाहु और ताड़का जैसे महाबलि राक्षसों का वध करने में समर्थ हुए। गुरू की कृपा से प्रकट हई उनकी दिव्यता से संसार को पता चला कि वे अवतारी है। इसके पहले वामन भगवान मंदिर का दर्शन करते हुये वामन भगवान मंदिर होते हुए नौलखा मंदिर एवं नाथ बाबा मंदिर दर्शन किया। वही रामेश्वर नाथ मंदिर का आदि का दर्शन एवं पूजन किया। रामलीला मंच पर कृष्णानंद शास्त्री जी महाराज, सत्यानंद जी महाराज के प्रतिनिधि प्रो नंदजी दूबे,दर्शनाचार्य जी महाराज,दामोदाराचार्य जी महाराज आदि रहे। मंच संचालन प्रो कृष्णकांत ओझा ने किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष माधुरी कुंवर, वरिष्ठ नेता रामकुमार सिंह, विश्वनाथ राम, परशुराम चतुर्वेदी, अजय चौबे, पुनीत सिंह, कमलेश्वर सिंह, नवीन निश्चल चतुर्वेदी, विनोद पासवान, हिमांशु चतुर्वेदी, चुनमुन प्रसाद वर्मा,सौरभ तिवारी, धनंजय मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, सोनू राय, चंदन राम, पिंकी पाठक, नीरज शेखर पाठक, उषा दूबे, आदित्य चौधरी, धनंजय राय, अनुराग श्रीवास्तव, रेल यात्री कल्याण समिति डुमरांव अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह आदि रहे।


श्रीराम के स्थलों पर भ्रमण को रवाना हुये दर्शनार्थी

बक्सर स्टेशन पर ट्रेन के आगमन को लेकर न केवल रेल प्रशासन बल्कि जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रही। इस मौके पर आरपीएफ कमांडेंट एसके सिंह राठौर, डीडीसी अरविंद कुमार,एडीएम चंद्रशेखर झा,डीटीओ मनोज कुमार रजक, श्रम अधीक्षक जगदानंद दूबे, एसडीओ केके उपाध्याय, डीएसपी सतीश कुमार आदि थे।

बक्सर किला मैदान में राम के शिक्षा स्थली पर प्रकाश डालते संत

वीआईपी रूम का हुआ शुभारंभ : पूर्व में शार्ट सर्किट से जल चुके वीआईपी रूम का पुन: जीर्णोद्धार किया गया। जिसका उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने उद्घाटन किया। इस दौरान डीआरएम सुनील कुमार व सीनियर डीसीएम आधार राज ने मंत्री अश्विनी चौबे को प्रतिक चिन्ह भेंट किया। जहां वीआईपी रूम में भगवान राम से जुड़े दिवाल पेंटिंग देख सराहा। इस मौके पर नीता चौबे,राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्य अर्जित चौबे, क्रीड़ामंच भाजपा बिहार के पूर्व उपाध्यक्ष अविरल शाश्वत चौबे,आईआरसीटीसी के प्रबंधक एल सुब्रमणि, माधवचंद्र श्रीवास्तव, नीतिन मुकेश, स्टेशन प्रबंधक राजन कुमार आदि मौजूद रहे।


बसव मठ में प्रसाद ग्रहण करवाते केंद्रीय मंत्री

साउथ इंडिया से पहुंचे दर्शनार्थी : पांच मार्च को मदुरै से शुरू यह ट्रेन बक्सर में 13 मार्च को पहुंची। जिसमें करीब 350 यात्री सवार है। इन सवार यात्रियों में गिडगिल,तिरची,यूरोड,सेलम,काडपाडी,विजयवाड़ा आदि जगहों से है। जो भारत दर्शन ट्रेन की पहल को सराहा। इस ट्रेन में खाने के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिल रही है। आईआरसीटीसी के प्रबंधक एल सुब्रमणि ने बताया कि आगे भी इस तरह से भगवान श्रीराम से जुड़ी स्थलों का दर्शन कराने के लिए ट्रेन चलायी जाएगी।

वामनेश्वर मंदिर में पूजन करते दर्शनार्थी।
खबरें और भी हैं...