मौसम की मार से रात में गुल हुई बिजली
बीते शुक्रवार की देर शाम के बाद मौसम खराब होने व तेज हवाओं के कारण बिजली की आपूर्ति व्यवस्था शहर फीडर में पांच घंटे तक बाधित रही। जिससे लोगों को अंधेरे में रात गुजारने को विवश हो गये। बिजली राम में लगभग तीन बजे गुल हुई जो कि पांच घंटों इंतजार करने के बाद आठ बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गयी। इस संबंध में शहरी एसडीओ रोहित कुमार ने बताया कि मुख्य संचरण लाइन में रात के तीन बजे तेज हवाओं के कारण फाॅल्ट आ गया।