- Hindi News
- National
- Buxar News Looting From Gas Agency Owner Revealed Six People Executed The Incident Three Arrested
गैस एजेंसी मालिक से लूटकांड का खुलासा, छह लोगों ने दिया था घटना को अंजाम, तीन गिरफ्तार
शहर के गैस एजेंसी मालिक से हुए चार लाख रुपये लूट का खुलासा पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर कर लिया है। इस घटना को छह अपराधियों ने मिलकर अंजाम दिया था। इसमें तीन की गिरफ्तारी करने में पुलिस सफल रही है। साथ ही लूटी गई राशि का 40 हजार रुपये बरामद करने में सफल रही है। शेष राशि की बरामदगी व भागे अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस विशेष अभियान चला रही है। इस आशय की जानकारी एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने मॉडल थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। एसपी ने बताया कि पिछले 23 फरवरी की देर शाम करीब 6:40 में बाइपास रोड स्थित एहसान अहमद क्लीनिक के समीप दो बाइक पर सवाल तीन लुटेरों ने गैस एजेंसी संचालक मृत्यंजय कुमार से चार लाख रुपये लूट लिये। पीड़ित जब ऑफिस बंद कर अपने घर जा रहे थे। उस वक्त उनके साथ उनका एक स्टाफ भी साथ में था। उसे छोड़ने के लिए सोहनीपट्टी के समीप स्थित एहसान अहमद के क्लीनिक के पास गये। छोड़कर वापस चंद कदम ही आगे बढ़े थे। तभी दो बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें ओवर टेक किया। तीनों ने मुंह पर मफलर बांध रखा था। उन्हें शक हुआ और अपनी बाइक रोक दी। वह बाइक घुमाकर भागे। अपने स्टाफ को आवाज देकर दिया कि बैग लेकर भागों। बैग देने के चक्कर में वह बाइक से गिर पड़े थे। स्टाफ आगे की ओर भागा था। तभी तीनों ने उसे धर-दबोच लिया और देशी कट्टा भिड़कर पैसे लूटकर भाग निकले थे।
गुप्त सूचना मिलने पर चलाया गया अभियान
एसपी ने बताया कि इस घटना के बाद सूत्रों से जानकारी मिली कि इटाढ़ी थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी विपिन चौधरी के पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ डिंकल इस कांड में शामिल है। उसे धर-दबोचा गया। उससे गहनता से पूछताछ की गई। तब अभिषेक ने स्वीकार किया गया कि इस घटना में वह शामिल था। इसने अपने अन्य सहयोगी का नाम उजागर किया। पुलिस ने अभिषेक, अनीष व अमरेंद्र को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अनीष के घर से लूट में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की अपाची व 40 हजार रुपये मिले।
प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते एसपी।