असमय वर्षा व आंधी से रबी फसल को नुकसान
असामयिक वर्षा और आंधी से रवि फसलों जैसे गेहूं, तेलहन, दलहन एवं आलू को काफी नुकसान हुआ है। हवा के झोंके से सभी फसल खेत में कहीं कहीं पसर गई है। जिससे उसका डंठल सूखने व सड़ने लगेगा। खेत में लगी आलू की फसल भी सड़ रहा है। खलिहान में रखा गया फसल भी पानी से भीग जाने से नुकसान हो रहा है। जिसको लेकर के किसान काफी चिंतित है। किसान उम्मीद लगाए बैठे हैं कि सरकार द्वारा क्षतिग्रस्त फसल पर किसानों के हित में कोई कार्रवाई की जाएगी। लेकिन अभी तक कुछ उस तरह से दिख नहीं रहा है।