पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ब्रांडेड कंपनी के पैकेट में नकली दवाओं की सप्लाई कर रहे माफिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डुमरांव में नकली दवाओं का खेल जोरों पर चल रहा है। सिर्फ एक आॅर्डर पर ब्रांडेड कम्पनी के पैकेट में नकली दवाएं उपलब्ध हो जाती है। इसका पुरा खेल दवा माफिया खेलते है। जिसका खामियाजा आम ग्राहकों को भुगतना पड़ता है। नगर में कुछ ऐसे रैकेट सक्रिय है। जो ड्रग विभाग और पुलिस की नाक के नीचे इस काले कारनामे को अंजाम देते हैं। सूत्र बताते है कि ये दवा उसी फार्मूला से बनायी जाती है। जैसे असली दवा बनती है। ये दवा माफिया सिर्फ पुराने ग्राहकों पर ही भरोसा करते है। नये लोगों से सीधे बात चित करने पर भी तैयार नहीं होते है। ब्रांडेड कंपनी में पैक जो किसी को पता नहीं चले। दर्द निरोधक, गैस, नीन्द, विटामिन के सिरप, शुगर फ्री जैसी अन्य दवाओं का डुप्लीकेट जहां आर्डर होगा वहां दवा माफिया पहुंचा देंगे।

खबरें और भी हैं...