पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बारिश के कारण फीकी हो सकती है आम की मिठास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में हो रही बारिश के कारण एक ओर जहां रबी फसलों को नुकसान पहुंचाया है, वहीं अब आम व सब्जियों की खेती करने वाले किसानों की भी मुश्किलें बढ़ा दी है। कृषि विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को जिले में 11.59 एमएम वर्षापात के आंकड़े दर्ज किए गए हैं। बारिश के कारण आम के पेड़ों में लगे हुए मंजर गिरने लगे हैं। अनुमान कर अनुसार बारिश की वजह से 20 से 30 प्रतिशत मंजर गिरे हैं। वहीं बारिश बाद चलने वाली हवाओं के कारण क्षति 50 प्रतिशत से अधिक होने की संभावना हैं। बारिश से हुए नुकसान के कारण बाहर से आने वाले आम काफी महंगे हो जाएंगे। ऐसे में आम की मिठास आम लोगों की पहुंच से दूर हो जाएगी।

आम के पेड़ में लगा मंजर।
खबरें और भी हैं...