पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Buxar News Martyrdom Day Of Veer Nilambar Pitambar To Be Celebrated In Varuna On 28th

28 को वरुणा में मनाया जाएगा वीर नीलांबर-पीतांबर का शहादत दिवस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बक्सर | युवा खरवार समिति की बैठक शुक्रवार को सदर प्रखंड स्थित वरुना गांव में हुई। अध्यक्ष प्रो. चंदन खरवार ने की। इस अवसर निर्णय लिया गया कि आगामी 28 मार्च को वरुना में वीर नीलाम्बर-पिताम्बर का शहादत दिवस मनाया गया जाएगा। इसमें झारखंड, यूपी, एमपी, पश्चिम बंगाल सहित अन्य प्रदेशों से आये लोग भाग लेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। उस दिन शहीद के जीवन पर आधारित एकांकी नाटक सहित आदिवासी नृत्य की प्रस्तुती होगी। बैठक में राजू खरवार, सत्यदेव खरवार, हरिकेश्वर खरवार, परमात्मा खरवार, किस्मत खरवार, जितेंद्र कुमार, दीन दयाल, मुकेश, प्रमोद, मुन्ना अन्य मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...