20 तक भेज देनी है एमडीएम की राशि
बक्सर| कोराेना वायरस की रोकथाम के लिए सूबे की सरकार ने 14 से लेकर 31 मार्च तक स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है। साथ ही मध्याह्न भोजन प्रभावित नहीं हो। इसके लिए एमडीएम की राशि बच्चों या उनके अभिभावक के खाते में डीबीटी कर दी जाएगी। यह राशि 20 मार्च तक भेज देनी है। इसके लिए अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने डीएम व डीईओ को पत्र भेजा है। अपने पत्र में कहा कि बच्चों को छात्रवृति व पोशाक की राशि जिस खाते में भेजी गई है। उसी खाते में एमडीएम की राशि भेजी है। कक्षा एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं के खाते में 114 रुपये दिये जाएंगे। वहीं कक्षा 6 से 8 के छात्र-छात्राओं के खाते में 171 रुपये भेजी जाएगी।