पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kesth News Meeting Of Bari Community In Keth On The Foundation Stone Laying Of The Statue Of Veer Shiromani Rupan Bari

वीर शिरोमणि रूपन बारी की मूर्ति शिलान्यास को लेकर केसठ में बारी समाज की हुई बैठक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड के स्थानीय केसठ में बारी समाज की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता केशव प्रसाद बारी ने किया तथा संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार विक्रांत ने की। बैठक में उपस्थित सजातीय बंधुओं ने डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत भदवर गांव में 15 मार्च को बारी जाति का भगवान वीर शिरोमणि रूपन बारी की मूर्ति शिलान्यास सह होली मिलन समारोह के सफल संचालन हेतु विचार विमर्श किया गया। इस क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार विक्रांत ने कहा कि हमारी जाति शैक्षणिक सामाजिक राजनीतिक स्तर पर पिछड़ी हुई जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में हमारी स्थिति बद से बदतर हालत में पाई जाती है। जो शहर में जीवन यापन करते हैं वे समझ नहीं पाते कि हमारी स्थिति कैसी है। हमें अपनी स्थिति को पहचान करते हुए एकता के साथ शैक्षणिक और सामाजिक पहचान प्रदर्शित होगा। यह बीर रूपन बारी का मूर्ति शिलान्यास हमारे समाज के लिए अमृत का काम करेगा। इस तरह अन्य बातें भी वर्णन की गई। मौके पर कमता प्रसाद बारी, प्रहलाद प्रसाद बारी, रविंद्र प्रसाद बारी, कामेश्वर प्रसाद, उमेश प्रसाद, राम कुमार बारी सहित अन्य बैठक में शामिल रहे। साथ ही भदवर चलने के लिए अपने स्तर से फोन के माध्यम से या किसी तरह सूचना देकर प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया। ताकि 15 मार्च को वीर शिरोमणि रूपन बारी की मूर्ति शिलान्यास में लोग भाग ले सकें। इसके साथ साथ प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार विक्रांत ने बताया कि हमारे द्वारा राज्य अध्यक्ष से अपील किया जा रहा है कि 15 मार्च को पटना में होने वाली कार्यकारिणी की बैठक भदवर में ही किया जाए जिससे आम लोगों की सहभागिता सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में मौजूद बारी समाज के लोग।
खबरें और भी हैं...