- Hindi News
- National
- Dumranv News Members Pay Tribute To The Deceased Comrades At The Meeting Of The Pensioner Society
पेंशनर समाज की बैठक में दिवंगत साथियों को सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि
डुमरांव | बिहार पेंशनर समाज की एक आवश्यक बैठक गुरूवार को स्थानीय राजगढ़ में संपन्न हुई। बैठक में पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष सुखदेव राय के साथ ही परमानंद गोस्वामी, रामलाल सिंह, दुलेश्वरी देवी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। शोकसभा में मृतकों के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया तथा पीड़ित परिजनों को इस असह्य दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की गई। वक्ताओं ने कहा कि पेंशनर समाज के सदस्यों के निधन से समाज को बड़ी क्षति पहुंची है।