- Hindi News
- National
- Dumranv News Middle Aged Woman Killed 11 Injured Eight Arrested After Beating Sticks With Sticks In A Drain Dispute In Nandan Village
नंदन गांव में नाली विवाद में लाठी-डंडे से पीटकर अधेड़ महिला की हत्या, 11 घायल, आठ गिरफ्तार
डुमरांव थाना क्षेत्र के नंदन गांव में उमंगों के त्योहार होली में दो पक्षों के बीच मारपीट ने खलल डाल दिया। तुलसी यादव बनाम शिवशंकर यादव के बीच हुई मारपीट में एक महिला की जान चली गई वहीं दोनों पक्षों से ग्यारह लोग घायल हो गए। घटना को लेकर शिव शंकर यादव ने 16 लोगों पर एफआईआर कराया है। वहीं तुलसी यादव ने भी 16 लोगों पर नामजद एफआईआर कराया है। जिसमें डुमरांव पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना रामबृक्ष के डेरा में दोपहर लगभग डेढ़-दो बजे हो-हल्ला से शुरू हुई। दोनों तरफ से अंधाधुंध ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे चल रहे थे। लगभग 30 मिनट बाद जब पुलिस पहुंची तब भी ईंट पत्थर चल रहे थे। कई लोगों का सिर फट चुका था तो कई लोग चोट लगने के कारण जमीन पर गिरकर छटपटा रहे थे। पुलिस को देखते ही ईंट व लाठी चलाने वाले लोग वहां से भाग खड़े हुए। उसी में एक महिला भी गिरी थी। जब उसे परिजनों व पुलिस ने उठाया तो वह मर चुकी थी। मृतक महिला कि पहचान शिव शंकर यादव की प|ी शारदा देवी के रूप में हुई है।
मारपीट में तुलसी यादव ने 16 को बनाया आरोपी
नंदन गांव के रामबृक्ष के डेरा में हुई मारपीट में दूसरे पक्ष से तुलसी यादव ने भी 16 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। जिसमें सूर्यनाथ यादव, चन्द्रमा यादव, मंगरू यादव, मनोज यादव, सरयू यादव, नंदकुमार यादव, राज कुमार, उमाशंकर यादव, शिव शंकर यादव, रविन्द्र यादव, चंदन यादव, हरिहर यादव, पप्पू, डब्बलू, हरेराम व जयराम को अभियुक्त बनाया है।
दो पक्षों के बीच होली की दोपहर मारपीट हुई थी। जिसमें महिला शारदा देवी की मौत हो गई। वहीं दोनों पक्षों के द्वारा 32 लोगों पर एफआईआर कराया है। दोनों पक्षों से कुल ग्यारह लोग घायल हुए। वहीं पुलिस ने हत्या के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें दिनेश यादव, तुलसी यादव, धनजी यादव, ओमप्रकाश यादव, एकराम यादव, प्रभुनाथ यादव, उषा देवी व गंगाजली देवी हैं।
केके सिंह, डुमरांव एसडीपीओ
तुलसी के पक्ष से आठ तो शिवशंकर के पक्ष के छह लोग घायल : मारपीट में हरिहर यादव, पप्पू यादव, शिव शंकर यादव, भृगुनाथ यादव व डब्लू यादव वहीं तुलसी यादव की तरफ से तुलसी यादव, दिनेश यादव, ओमप्रकाश यादव, प्रभुनाथ यादव,गंगाजली देवी, उषा देवी, धनजी यादव व एकराम यादव घायल हो गए।
शिव शंकर ने प|ी के हत्या के आरोप में सोलह को बनाया आरोपी
होली की दोपहर नाली विवाद में हुई मारपीट में मृतिका शारदा देवी के पति शिवशंकर ने 16 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। जिसमें तुलसी यादव, कुंदन यादव, दिनेश यादव, योगेन्द्र यादव, धनजी यादव, भरत यादव, सीताराम यादव, लिट्टू यादव, शशिकांत यादव, नंदजी यादव, लक्ष्मण यादव, एकराम यादव, ओमप्रकाश यादव, गंगाजली देवी व प्रभुनाथ यादव को आरोपी बनाया है।
मारपीट व हत्या के पीछे प्रेम संबंध तो नही ! सूत्रों की मानें तो नाली विवाद एक बहाना है। इस मारपीट के पीछे असल में प्रेम प्रसंग है। दोनों पक्षों के बीच इसी बात पर विवाद पिछले पांच सालों से चल रहा है। अक्सर प्रेम-प्रसंग को लेकर मारपीट होती रही है। एक मार्च की मारपीट हो या होली के दिन की मारपीट सब प्रेम संबंध का प्रतिशोध है। अगर नाली विवाद होता तो थाने में मामला पहले नही जाता।
थाने में जख्मी से पूछताछ करती पुलिस।
एक मार्च को नाच में मारपीट से शुरू हुआ था विवाद : मृतक शारदा देवी के परिजनों की मानें तो एक मार्च को नंद कुमार यादव के भतीजी की बरात आई थी। उसी में नाच देखने के दौरान तुलसी के घर के बच्चों व नंदकुमार यादव के घर के बच्चों के बीच मारपीट हुई थी। तुलसी के परिवार के लोगों ने देख लेने की बात कही थी।
डुमरांव थाने में चैकी निरीक्षण करते एसडीपीओ व अन्य अधिकारी।
पांच सालों से चल रहा था आपसी तनाव, एक मार्च को बारात में हुई थी तुलसी व शिवकुमार में मारपीट