- Hindi News
- National
- Nawanagr News Mobile Thieves Gang Active In Sonvarsha Vegetable Market Administration Silent
सोनवर्षा सब्जी बाजार में मोबाइल चोर गिरोह सक्रिय, प्रशासन मौन
सोनवर्षा ओपी क्षेत्र के स्थानीय सब्जी बाजार में खरीददारी करने अगर आप निकले है, तो मोबाइल से सावधान हो जाइए। अन्यथा पलक झपके ही आपका मोबाइल गायब हो जायेगा। बाजार में मोबाइल चोर काफी सक्रिय है। वे जेब से मोबाइल निकालने में माहिर है। गौर किया जाय तो बीते पंद्रह दिनों में सब्जी खरीददारी करते समय मोबाइल चोरी की घटना बढ़ी है। रविवार को चोर गिरोह ने अंगरा के मुन्ना कुमार के मोबाइल पर हाथ साफ कर लिया। पीड़ित ने बताया कि मोबाइल पर तत्काल बात कर शर्ट की जेब में रख सब्जी खरीददारी करने लगा। सब्जी खरीदने के बाद जब जेब पर हाथ गया तो मोबाइल गायब था। उन्होंने बताया कि जेब से मोबाइल पर कब चोर हाथ साफ कर लिए इसका तनीक भी उन्हें एहसास भी नहीं हुआ। वही स्थानीय लोगों के अनुसार मोबाइल चोरी करने में यह गिरोह माहिर है। पलक झपकते ही जेब से मोबाइल निकाल चपत हो जाते है। इस गिरोह में अधिकतर कम उम्र के किशोर है। जिनपर किसी का शक नहीं होता और वे आसानी से मोबाइल चोरी कर लेते है। कहा पूर्व में ऐसी घटना हो चुकी। इधर मोबाइल चोर के आतंक से मोबाइल धारक डरे सहमे है।